डिण्डोरी आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 28 मई को कलेक्टर रत्नाकर झा ने शुक्रवार को जनपद पंचायत अमरपुर एवं समनापुर का निरीक्षण किया । आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थिति पाए जाने एवं शासकीय कार्यों के संपादन में उदासीनता एवं लापरवाही बरतने के कारण बी.आर.सी. एस . के . पटेल निलंबित हुए । निरीक्षण के दौरान मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अमरपुर ए.एस. कुसराम , नायब तहसीलदार अमरपुर नीलम श्रीवास व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी समनापुर जे.एस. कुसरे अनुपस्थित पाये गए । कलेक्टर रत्नाकर झा ने उक्त तीनों अधिकारियों के दायित्व निर्वहन में लापरवाही पूर्वक कार्यप्रणाली को गंभीरता से लेते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए । कलेक्टर रत्नाकर झा ने कोविड -19 के दौरान सभी अधिकारी - कर्मचारियों को रोजाना उपस्थित रहकर सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करने आदेश जारी किए थे । उक्त अधिकारियों के द्वारा सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के कारण यह कार्यवाही की गई है
Home
Unlabelled
कलेक्टर के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित पाये गये 3 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस और एक को किया गया निलंबित
कलेक्टर के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित पाये गये 3 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस और एक को किया गया निलंबित
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
