नेपाल में 5.8 तीव्रता का भूकंप - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

नेपाल में 5.8 तीव्रता का भूकंप

आई विटनेस न्यूज 24,नेपाल में बुधवार सुबह 5.8 तीव्रता का भूकंप आया
है। नेपाल के स्थानीय समय के मुताबिक सुबह करीब5 बजकर 42 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र पोखरा से 35 किमी पूर्व में था। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी जनहानि की कोई खबर नहीं है। बिहार की उत्तरी सीमा पर दिख सकता है असर नेपाल में जहां भूकंप का केंद्र है, उससे बिहार के बेतिया शहर की सीमा 300 किलोमीटर दूर है। इसलिए भूकंप का असर बिहार की उत्तरी सीमा पर भी पड़ सकता है।हालांकि, अभी तक किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।भूगर्भ वैज्ञानिकों के मुताबिक, भूकंप की असली वजह टेक्टोनिकल प्लेटों में तेज हलचल होती है। इसके अलावा उल्का प्रभाव और ज्वालामुखी विस्फोट, माइन टेस्टिंग और न्यूक्लियर टेस्टिंग की वजह से भी भूकंप आते हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता मापी जाती है। इस स्केल पर 2.0 या 3.0 की तीव्रता का भूकंप हल्का होता है, जबकि 6 की तीव्रता का मतलब शक्तिशाली भूकंप होता है।ऐसे लगाते हैं भूकंप की तीव्रता का अंदाजा भूकंप की तीव्रता का अंदाजा उसके केंद्र से निकलने वाली ऊर्जा की तरंगों से लगाया जाता है।
सैकड़ों किलोमीटर तक फैली इस लहर से कंपन होता है। धरती में दरारें तक पड़ जाती हैं। भूकंप का केंद्र कम
गहराई पर हो तो इससे बाहर निकलने वाली ऊर्जा सतह के काफी करीब होती है, जिससे बड़ी तबाही होती है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।