वार्ड नं.6 के भाजपा से पार्षद पुरुषोत्तम विश्वकर्मा ने अपने इलाके के लोगों को कोरोना माहामारी के प्रति जागरूक किया साथ ही उन्हें वेक्सिनेशन,कोरोना गाइडलाईन और कोरोना कर्फ्यू का पालन करने की भी अपील की - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

वार्ड नं.6 के भाजपा से पार्षद पुरुषोत्तम विश्वकर्मा ने अपने इलाके के लोगों को कोरोना माहामारी के प्रति जागरूक किया साथ ही उन्हें वेक्सिनेशन,कोरोना गाइडलाईन और कोरोना कर्फ्यू का पालन करने की भी अपील की

आई विटनेस न्यूज 24,कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार के निर्देशों के अनुसार नगर परिषद ने पंद्रह वार्डों के पार्षदों को उनके क्षेत्र/वार्ड के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। पार्षद अपने वार्ड में कोविड-19 के मामलों का ध्यान रखेंगे।
रविवार नगर परिषद के वार्ड नं.6 में कोरोना महामारी के मद्देनजर जागरूकता अभियान चलाया कोरोना वायरस की जागरूकता हेतु वेक्सिनेशन करवाने एवं मास्क लगाने सेनेटाइजर के प्रयोग के लिए जागरूक करने आपदा प्रबंधन समिति ने वार्ड के राम स्नेही धाम में लगभग 40 घरों का सर्वे कर लोगों से अपील भी की कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें मास्क लगाकर रखें और सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखें. 
इस दौरान वार्ड पार्षद पुरुषोत्तम विश्वकर्मा वार्ड सांसद प्रतिनिधि सुधीर तिवारी  विधायक प्रतिनिधि नमन जैन, नगर परिषद कर्मचारी रामकुमार आंगनबाडी कार्यकर्त्ता कीर्ति चौकसे अखिलभारती की कार्यकर्ता बहने आदि।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।