देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

डिण्डौरी:आईविटनेस न्यूज़-24, डिंडोरी- जिला कांग्रेस कमेटी सहायता केंद्र में स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरु की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा के पूर्व आधुनिक भारत के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरु के तेलीय चित्र पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, जिला महामंत्री बृजेंद्र दिक्षित, जिला उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भीम अवधिया, कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव सुरेंद्र सरैया, कांग्रेस कार्यालय प्रभारी विजय दहिया, ने सूत की माला से श्रद्धा सुमन अर्पित किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरु ने देश की आजादी में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया था। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के साथ भारत देश को स्वतंत्र करने एवं आधुनिक भारत के निर्माण का जो सपना देखा था उस सपने को साकार करने के लिए देश की आजादी से लेकर आजाद भारत को समृद्ध बनाने में पंडित जवाहरलाल नेहरु जी का अहम योगदान रहा है। आजादी से पहले पंडित नेहरू जी ने स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई थी आजादी की लड़ाई के चलते उन्हें अनेकों बार जेल की यातना सहनी पड़ी और भारत के आजाद होने के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरु जी ने शिक्षा, समाज सुधार, आर्थिक क्षेत्र राष्ट्रीय सुरक्षा और औद्योगीकरण सहित कई क्षेत्रों में विकास के लिए काम किया था। पंडित जवाहरलाल नेहरु अपने विचारों और उल्लेखनीय कार्यों की वजह से ही महान कहे जाते हैं। पंडित जवाहरलाल नेहरु ने, ए आई आई एम एस, आईआई टी, आई आई एम, और विश्वविद्यालयो की स्थापना की, उद्योग धंधों की भी शुरुआत उन्हों की, भाखड़ा नांगल बांध, रिहंद बांध, और बोकारो इस्पात कारखाने की स्थापना भी नेहरू जी ने कराई , पंचवर्षीय योजनाओं की शुरुआत जवाहरलाल नेहरु ने की थी। आधुनिक भारत के निर्माता, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरु की आज पुण्यतिथि के अवसर पर मैं श्री चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। श्रद्धांजलि सभा के उपरांत जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने मास्क का वितरण करते हुए समस्त जिले वासियों से निवेदन किया है कि आप सभी मास्क आवश्यक रूप से लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, हाथों को बार-बार धोएं, हाथों को सैनिटाइज करें, स्वयं वैक्सीन लगवाएं, और अपने आसपास निवासरत समस्त निवासियों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें, जरूरतमंदों को सहयोग प्रदान करते रहे, कोविड-19 नियमों का पालन करें।

पूर्व प्रधानमंत्री नेहरूजी ने हर चुनौती का समझदारीपूर्वक सामना किया-संतोषी साहू
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमति संतोषी रामजी साहू एवं संगठन के सदस्यों द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू जी तेलीय चित्र में दीपक जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया कि इतिहास एक दिन में नहीं बनता, लेकिन किसी एक दिन की बड़ी घटना इतिहास में एक बड़ा मोड़ ले आती है। आज 27 मई का यह दिन कहने को तो साल के बाकी दिनों की तरह एक साधारण सा 24 घंटे का दिन ही है, लेकिन इस दिन के नाम पर इतिहास में कई बड़ी घटनाएं दर्ज हैं। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन आज ही के दिन हुआ था। स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाने के बाद आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के तौर पर जवाहरलाल नेहरू की उपलब्धियों से इतिहास भरा पड़ा है। जवाहरलाल नेहरू ने राजनीतिक जीवन के व्यस्ततम और संघर्षपूर्ण दिनों में लेखन के लिए समय निकाला और जेल के नीरस प्रवास को भी सृजनात्मक बना लिया। उनकी रचनाएं उन्हें एक संवेदनशील साहित्यकार और एक विद्वान इतिहासकार के रूप में पेश करती हैं। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की सदस्य उपस्थित रही।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।