डी. टी.की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24,डिंडौरी जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिमरिया में सरपंच सचिव की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहाँ मनरेगा के तहत ग्रामीणों को काम तो दिया गया लेकिन कोरोना संक्रमण से बचने के लिए उनकी सुरक्षा का जरा भी ध्यान नही रखा गया।
ग्राम सिमरिया में शासकीय निर्माण कार्य लाखो रुपये की लागत से किये जा रहे है। लेकिन कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए मजदूरों को न तो पंचायत द्वारा मास्क बाटा गया है और न ही हाथों को सेनेटाइज करने के लिए कार्य स्थल पर सेनेटाइजर यही नही साबुन तक कि भी व्यवस्था नही की गई। जबकि कार्य के शुरुआती दौर पर ही शासन द्वारा व जिला पंचायत द्वारा स्पस्ट आदेश थे कि गांव में जब भी काम दिया जाए ग्रामीण मजदूरो की कोरोना काल मे सुरक्षा की सभी उपाय बरते जाए।लेकिन ग्राम सिमरिया में पंचायत द्वारा लापरवाही बरतते हुए मजदूरों की कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए कोई सावधानियां नही बरती गई जिससे संक्रमण का खतरा हो सकता है।
