आई विटनेस न्यूज 24,ज़िले के युवा कारोबारी एवं प्रतिष्ठित व्यवसाई सार्थक जैन एवं संकल्प जैन ने ज़िले के कलेक्टर रत्नाकर झा को पत्र लिखकर कोरोना की तीसरी लहर रोकने और नियंत्रण करने दिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए है ।
कोरोना वायरस की तीसरी लहर को लेकर वैज्ञानिकों नें एक अहम चेतावनी जारी की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि अगर देश में कोरोना वैक्सीनेशन की प्रक्रिया को तेज नहीं की गयी तो 6 से 8 महीनों के भीतर ही कोरोना की तीसरी लहर का सामना करना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए वैक्सीनेशन में तेजी लाने की जरूरत है, तेजी नहीं लाई गई तो इसके गंभीर परिणाम ज़िले में दिख सकते हैं। डिंडोरी में तीसरी लहर को रोकने के लिए अभी से प्रयास करना होगा। जिसके लिए हमें पाँच चरणों में लगातार प्रयास करते हुए आगे बढ़ना होगा।
पहला- जन जागरूकता अभियान चलाया जाए।
दूसरा- संक्रमित होने वाले लोगों को रोकने के लिए लगातार घर-घर सर्वे और दवाइयों का वितरण
तीसरा- अस्पताल की अधोसंरचना का बेहतर प्रबंधन करना होगा।
चौथा- मार्केट को सीमित स्तर पर ही खोला जाए।
तीसरी लहर से बच्चों के संक्रमित होने की अधिक आशंका है। इसके लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जाए। आवश्यकता होने पर सैंपलिंग बढ़ाई जाए। ज़िला चिकित्सालय में जल्द ही 10-20 बेड का वार्ड बच्चों के लिए शुरू किया जाए, जिसमें ऑक्सीजन के साथ वेंटिलेटर भी हो। इस बार की डिसीज का नेचर चेंज हुआ है। व्यक्ति 2 दिन में ही माइल्ड से मॉडरेट हो रहा है। देखा गया है कि मोटापे के कारण कोरोना संक्रमित लोग जल्दी मॉडरेट स्थिति में पहुंच रहे हैं। इसके लिए योग और एक्सरसाइज को भी बढ़ावा दिया जाए। डिंडोरी में संचालित पुलिस लाइन योगा ग्रूप का संचालन बड़े स्तर पर फिर से शुरू किया जाए जिसका लाभ सम्पूर्ण ज़िलेवसीयो को मिल सके साथ ही, अर्ली डिटेक्शन और जल्दी इलाज शुरू करने की जरुरत है जिसमें ज़िले वासी कतरा रहे है इस और आवश्यक रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है । हर छोटा पहलू हमारे लिए संजीवनी का काम करेगा इसे नज़र अन्दाज़ ना किया जाए । थोड़ी सी भी लापरवाही भारी पड़ शक्ति है इसलिए समय रहते कोरोना संक्रमण को रोका जाना चाहिए। इसके लिए मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बाजारों को खोलने में भी सुरक्षा रखनी चाहिए। सीमित स्तर पर ही गतिविधियां शुरू की जाएं। उनका सुझाव है प्रातः 09:00 से दोपहर 2:00 बजे तक का समय निर्धारित करें जो कि पर्याप्त है। अभी से ऑक्सीजन और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए और व्यापक तैयारी की जरूरत है एवं अधिक स्टाफ को प्रशिक्षित करने की जरूरत है। वर्तमान में पोस्ट कोविड तैयारी की ज्यादा जरूरत है। कोविड केयर सेंटर मे पोस्ट कोविड केंद्र बनाए जानें पर भी जोर दिया जाए। बच्चों की वैक्सीन जल्दी आए। इसके लिए शासन स्तर पर प्रयास किए जाएं । उक्त सुझावों पर विचार कर आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित को समुचित निर्देश प्रदान करने की बात युवा कारोबारियों ने की है।
