रोटरी क्लब अंनता ने लगाया सेल्फी बूथ - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

रोटरी क्लब अंनता ने लगाया सेल्फी बूथ

आई विटनेस न्यूज 24,डिण्डौरी-आज रोटरी क्लब डिण्डौरी अनंता ने नगर मे स्थित उत्कृष्ट विद्यालय मे संचालित टीकाकरण केन्द्र मे सेल्फी बूथ को स्थापित किया व सभी नागरिको को मॉस्क व सेनेटाइजर वितरित किया। इस वैश्विक कोरोना महामारी ने लाखों लोगो की जिदंगी ले ली। वहीं आज देश से कोविड-19 संक्रमण पूर्ण रूप से समाप्त नही हुआ है। कोरोना से बचने का आज देश मे एकमात्र उपाय टीकाकरण ही है। टीकाकरण होने से देश मे लगातार कोरोना के मामले मे कमी आ रही है। 18 वर्ष के उपर की आयु के जितने भी नागरिक है उनमे टीकाकरण को लेकर सर्वाधिक जागरूकता है। सभी युवा टीकाकरण उपरांत अपनी फोटो सोशल मीडिया के माध्यम से डालकर टीकाकरण के लिए लोगो को प्रेरित करते है। इसे देखते हुए रोटरी क्लब अनंता ने नगर के टीकाकरण केन्द्र मे सेल्फी बूथ स्थापित किया है आगे भी जिले के अन्य केन्द्रो पर सेल्फी बूथ लगाकर लोगों को अधिक से अधिक संख्या मे टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जायेगा। क्लब के सदस्यों ने केन्द्र मे टीकाकरण कराने आये नागरिको को पंजीकरण कराने मे सहायता की जिससे लोगो ने आसानी से अपना टीकाकरण कराया साथ ही क्लब के सदस्यों ने मॉस्क वितरित कर सभी से निवेदन किया कि वह दो मास्क पहनकर आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें। आज विक्राल रूप ले चुकी इस कोरोना महामारी से बचने का एकमात्र उपाय टीकाकरण है हम सभी को बिना किसी भय के टीकाकरण अवश्य कराना चाहिए जिससे हम अपनी व अपने परिवारजनों के जीवन को सुरक्षित कर सकें। बिना किसी बहकावें मे आये आप टीकाकरण करायें आज ग्रामीण क्षेत्रों मे भी जिन व्यक्तियों के द्वारा टीकाकरण को लेकर दुष्प्रचार किया जाता है, उनमे से भी बहुत से लोगो ने टीकाकरण करा लिया है। आज सरकार के द्वारा यह टीका निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है वहीं दूसरे देशों मे हजारो रूपये खर्ज करने पर भी टीका उन्हे नही मिल रहा है। भारत मे उपलब्ध कोविशील्ड व कोवैक्सीन पूर्ण रूप से सुरक्षित व कारगर है। रोटरी क्लब अध्यक्ष अविनाश छावड़ा ने कहा कि पिछले वर्ष से लगातार सेवा कार्य करते हुए इस वर्ष कोरोना काल मे भी सभी रोटेरियंस ने जरूरतमदों की सहायता निंरतर की जिसमे जरूरतमंदो को राशन, मॉस्क व सेनेटाइजर वितरण कोरोना योद्वाओं का सम्मान मॉस्क जागरूकता जरूरतमंदो को परिवहन उपलब्ध कराना साथ ही बहुत से धर्म के लोग जिनका मृत्यु उपरांत क्रिया-कर्म दफनाकर किया जाता है उन्हें जे.सी. मशीन उपलब्ध कराकर उनके धर्मानुसार क्रियाकर्म मे सहायता करना आदि कार्य किये आगे भी जागरूकता को लेकर रोटरी क्लब कार्य करता रहेगा। क्लब के संरक्षक आशीष शुक्ला ने कहा कि इस महामारी को हम सभी मिलकर हरायेगें शासन प्रशासन के साथ सभी नागरिको अपनी जबावदारी समझनी पड़ेगी एवं सभी मॉस्क का उपयोग करे व सामाजिक दूरी का पालनकर सेनेटाइजर का उपयोग करे ताकि हम सभी मिलकर देश को कोरोना मुक्त कर सकें। क्लब के सह संरक्षक राकेश अवधिया ने कहा कि इस आपदा मे रोटरी क्लब के सभी सदस्य जरूरतमंदो के साथ खड़े है हम सभी से जो भी सहायता हो पायेगी हम निरंतर सहयोग करने का प्रयास करेगें। टीकाकरण अधिक से अधिक संख्या मे हो पाये इसे लेकर भी रोटरी क्लब के द्वारा अभियान चलाया जायेगा। इस कार्यक्रम के दौरान रोटेरियन आशीष शुक्ला, अविनाश छावड़ा, राकेश अवधिया, शरद छावड़ा, बलराम तिवारी, सुरेन्द्र बर्मन, राजेन्द्र परमार के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी व नागरिकगण उपस्थित रहें।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।