पानी के लिये जद्दोजहद हेण्डपम्प उगल रहे हवा देख कर रहीम का दोहा किसी मुहावरे की तरह जुबान पर आ जाता है- ‘रहिमन पानी राखिये, बिन पानी सब सून...।’  - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

पानी के लिये जद्दोजहद हेण्डपम्प उगल रहे हवा देख कर रहीम का दोहा किसी मुहावरे की तरह जुबान पर आ जाता है- ‘रहिमन पानी राखिये, बिन पानी सब सून...।’ 

राजेन्द्र तन्तव्य की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24,किसलपुरी इस समय गर्मी अपने चरम पर है , वही ग्राम किसलपुरी के हैंडपंप हवा उगल रहे है , जिससे ग्रामीणों को  भरी गर्मी में पीने के पानी सहित दैनिक उपयोग के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है ,जहां ग्रामीण पानी की समस्या  की जानकारी पी , एच , ई , विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों को बताते है तो विभाग के जिम्मेदार यह कहकर अपना पल्ला झाड़ लेते है कि जलस्तर कम हो गया है इस लिए हैंडपंपों में पानी की जगह हवा निकल रही है,  जिससे ग्रामीण आये दिन पानी के लिए यहां वहाँ भटक रहे है, जबकि पी ,एच ,ई , विभाग के कोई भी अधिकारी कर्मचारी मोके पे पहुँच हैंडपंपों को देखेते भी नही बस यह कहकर जिम्मेदारी निभा 
 रहे है कि जलस्तर कम हो गया है , जबकि विभाग के अधिकारी , कर्मचारियों को मौके पे आ , पाइप बढ़ाया जाए तो शायद पानी आने लगे पर , विभाग का कोई भी कर्मचारी मोके पे नही आता, जिससे ग्रामीणों की समस्या दिनोदिन बढ़ती जा रही है, 
ग्राम किसलपुरी से विनोद तिवारी ने बताया कि मेरे द्वारा कई बार फोंन करके पी ,एच ,ई  विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों को गाँव मे पानी की समस्या और हैंडपंपों के हालात के बारे में जानकारी दी गई पर हर बार जिम्मेदार यह कहकर अपना पल्ला झाड़ लेते है कि जलस्तर कम हो गया इस लिए हैंडपंपों में पानी नही निकल रहा है , जबकि विभाग के कर्मचारियों अगर गाँव मे आ हैंड पम्पों की सही से सुधार किया जाए तो पानी निकलना चालू हो सकता है जिससे ग्रामीणों को पानी की समस्या से निजात मिल सकती  है

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।