आई विटनेस न्यूज 24,डिंडौरी जिले में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए 27 मई तक कोरोनाकर्फ्यू बढ़ाया गया है।वहीं डिण्डोरी में बैंको के बाहर सोमवार 17 मई को खाताधारकों की भीड़ नजर आयी। इस दौरान कोविड मानक तार-तार होते नजर आये। कहीं सामाजिक दूरी का पालन होता नजर नहीं आया।
सोमवार को नगर स्थित बैंको के बाहर खाताधारकों की भीड़ देखकर ऐसा लगा मानो लोगों को कोरोना का डर ही नहीं है। लोगों की ये लापरवाही भारी पड़ सकती है। बैंक के बाहर ग्राहकों को समझने वाला कोई नही था कि कोविड मानकों का ध्यान रखें।
