जिले की चिकित्सा व्यवस्था सुधारने दानदाताओ ने मदद के हाथ बढ़ाये - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

जिले की चिकित्सा व्यवस्था सुधारने दानदाताओ ने मदद के हाथ बढ़ाये

आई विटनेस न्यूज 24,दानदाताओं ने जिला चिकित्सालय में निर्माण कार्य के लिए सामाग्री दान की कोविड 19 MaskUpMP डिंडौरी जिले में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले इसके लिए जन सहयोग से जिला चिकित्सालय डिंडौरी को सर्व सुविधायुक्त बनाया जा रहा है । जिला चिकित्सालय में इसके लिए निर्माण कार्य प्रारंभ है । डिंडौरी जिले के दानदाता आशुतोष गुप्ता , कृष्णा परमार , प्रभात जैन , सुमित खनूजा , पूजा ट्रेडर्स , मंगलम ट्रेडर्स , पंचरत्न ट्रेडर्स , मेकलसुता ट्रेडर्स , मारूतिनंदन ट्रेडर्स के द्वारा निर्माण कार्य के लिए 50 50 बोरी सीमेंट दान कर मदद की जा रही है । इससे जिला चिकित्सालय डिंडौरी सर्व सुविधायुक्त होगा और लोगों को जबलपुर जैसी चिकित्सा सुविधाएं डिंडौरी में मिलेगी कलेक्टर रत्नाकर झा ने दानदाताओं को बहुत - बहुत धन्यवाद दिया है । इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ 0 रमेश मरावी , कार्यपालन यंत्री पीआईयू  विश्वकर्मा ,  आशुतोष गुप्ता , कृष्णा परमार ,  प्रभात जैन , सुमित खनूजा ,  मयंक जैन सहित अन्य दानदाता मौजूद थे । कलेक्टर रत्नाकर झा ने कहा कि जिला चिकित्सालय डिंडौरी को जन सहयोग से सर्व सुविधायुक्त बनाया जाएगा । इससे जिले के निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होगी । कलेक्टर  झा ने दानदाताओं से अपील की है कि जिला चिकित्सालय डिंडौरी में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करने के लिए लोहा , गिट्टी रेत , सीमेंट एवं अन्य सामाग्रियां दान करे।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।