आई विटनेस न्यूज 24,भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्य मंत्री कमलनाथ के ऊपर की गई f.i.r. के विरोध में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिवराज सिंह ठाकुर के नेतृत्व में स्थानीय गांधी चौक प्रांगण में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के सामने मौन धरना दिया गया। व कमलनाथ के द्वारा लिखी गई चिट्ठी को जिसमें कमलनाथ के द्वारा भारतीय जनता पार्टी की सरकार की विफलताओं वह कोरोना काल में सरकार की गलत नीतियों का उल्लेख किया गया है, गांधी जी की प्रतिमा को समर्पित किया गया।। ताकि प्रदेश में बैठी निरंकुश भारतीय जनता पार्टी की सरकार को संदेश दिया जा सके।। युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह ठाकुर ने बताया कि डॉ विक्रांत भूरिया अध्यक्ष मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के आह्वान पर कमलनाथ के खिलाफ एफआईआर के विरोध में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए पूरे प्रदेश में युवा कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन किया गया। भारतीय जनता पार्टी की सरकार कोरोना काल में केंद्र व प्रदेश स्तर पर नाकाम साबित हुई है। समय रहते उचित कदम ना उठाए जाने के कारण व विपक्ष की बातों को गंभीरता से ना लेने के कारण आज यह विकराल रूप इस महामारी का भारतवर्ष में व मध्यप्रदेश में देखने को मिल रहा है।। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी से संबंधित व्यक्ति जीवन दायक वैक्सीन का कालाबाजारी कर रहे हैं भारतीय जनता पार्टी के मंत्रियों से संबंधित लोग वैक्सीन में काला बाजारी व मिलावट खोरी कर रहे हैं।। पूरे प्रदेश में मृत्यु के आंकड़ों को छुपाया जा रहा है।
कमलनाथ ने कोरोना से हुई मृत्यु में मृतक के परिजनों को ₹100000 की जगह ₹500000 देने की मांग की है।। कांग्रेस पार्टी विपक्ष की भूमिका को निभाते हुए, जनता के हितों की रक्षा करते हुए, प्रदेश सरकार से निरंतर प्रश्न पूछने का काम कर, सरकार को आइना दिखाने का काम करते आ रही है। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के ऊपर एफ आई आर करना सच्चाई की आवाज को दबाने का प्रयास है व सरकार की दमनकारी नीतियों का उदाहरण है। युवा कांग्रेस मांग करती है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के ऊपर की गई F.I.R. को वापस लिया जाए व कोरोना काल में प्रदेश की जनता को राहत देने का काम किया जाए। धरना प्रदर्शन में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जिला महासचिव इमरान सिद्दकी, जिला महासचिव ज्योतिरादित्य भलावी, जिला महासचिव ऋषिकेश परस्ते उपस्तिथि हुये।
