राजेन्द्र तन्तवाय की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24,
गुरुवार 27 मई डिंडोरी जिले के ग्रामीण इलाको में कोरोना से बचने के लिए ग्रामीण आज भी जागरूक नही है, लोग बीमार होने के बाद भी न जांच करा रहे है न ही वेक्सीन लगवा रहे है, ग्रामीण तरह तरह की अपवाहों के कारण बीमार होने के बाद भी इलाज कराने अस्पताल तक नही जा रहे है, ग्रामीणों का कहना है यदि बीमारी निकल गई तो डिंडोरी अस्पताल में भर्ती कर देंगे, जबकि मरीजो को घर मे ही रह कर इलाज कराने का प्रावधान है, ऐसा ही मामला डिंडोरी जनपद सारसताल पंचायत में मिला जहां ग्रामीण बीमार होने के बाद भी इलाज नही करा रहे थे, स्वास्थ विभाग के कर्मचारी मरीजो को पता लगा कर घर मे ही कोरोना की जांच कर दवाईया दे कर ग्रमीणों को जागरूक कर रहे है,साथ ही कोरोना महामारी से बचने के लिए वेक्सीन लगवाने की सलाह दे रहे है,जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी भी वेक्सीन लगवाने की ग्रामीणों से अपील कर रहे है इसके बाद भी ग्रामीण अपवाह ओर भ्रामक जानकारी के कारण कोरोना का इलाज ओर वेक्सीन से लोग कतरा रहे है।
