आई विटनेस न्यूज 24, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर्यावरण को स्वच्छ और प्राणवायु से समृद्ध बनाना है कार्यक्रम का उद्देश्य मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जन जन के सहयोग से प्रदेश के हरित क्षेत्र में वृद्धि कर पर्यावरण को स्वच्छ और प्रकृति को प्राणवायु से समृद्ध करने के उद्देश्य से अंकुर कार्यक्रम आरंभ किया गया है । कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण के लिए जन - सामान्य को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पौधा लगाने वाले चयनित विजेताओं को प्राणवायु अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा । कार्यक्रम में भाग लेने की प्रक्रिया कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गूगल प्ले - स्टोर्स से ' वायुदूत एप डाउनलोड कर पंजीयन करना होगा ।
कार्यक्रम में भाग लेने वाले व्यक्ति को स्वयं के संसाधन से कम से कम एक पौधा लगाकर , पौधे की फोटो एप के माध्यम से लेकर अपलोड करनी होगी । पौधा लगाने के तीस दिन बाद फिर से पौधे की नई फोटो एप पर अपलोड कर सहभागिता प्रमाण - पत्र डाउन लोड किया जा सकेगा । जिलेवार चयनित विजेताओं को प्राणवायु अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा , जिसके अंतर्गत मख्यमंत्री द्वारा प्रमाण - पत्र प्रदान किया जायेगा ।
Home
Unlabelled
पौधा लगाएँ , फोटो अपलोड करें और मुख्यमंत्री से अवार्ड पाएँ
पौधा लगाएँ , फोटो अपलोड करें और मुख्यमंत्री से अवार्ड पाएँ
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
