जबलपुर अमरकंटक मुख्यमार्ग पर पथ किनारे किये गए वृक्षारोपण के पेड़ों की खुलेआम हो रही अवैध कटाई - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

जबलपुर अमरकंटक मुख्यमार्ग पर पथ किनारे किये गए वृक्षारोपण के पेड़ों की खुलेआम हो रही अवैध कटाई

उद्यानकी विभाग में पदस्थ शुक्ला के रसूख के आगे मूकदर्शक बने ग्राम पंचायत नारिया के जिम्मेदार नुमाइंदे
राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24,जनपद पंचायत डिंडौरी अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत नारिया में तत्कालीन कलेक्टर बी , चन्द्रशेखर द्वारा मनरेगा योजना से पंचायत स्तर पर जबलपुर अमरकंटक हाइवे मुख्यमार्ग पर पथ किनारे दोनों ओर पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर वृक्षारोपण का कार्य कराया गया था जिसमें करंज , एवं यूके लिप्टिस के पौधों का रोपण किया गया था जिनके रख रखाव की जिम्मेदारी पंचायतों को दी गई थी, लेकिन पंचायत के जिम्मेदार नुमाईंदे इन वृक्षों के रख रखाव के प्रति संजीदा नजर नहीं आते जिसकी बानगी है ग्राम पंचायत नारिया जहां इन हरे भरे वृक्षों का कुछ तथाकथित रसूखदार अपने निजी स्वार्थों के चलते सारे नियमों  को ताक पर रख क़त्लेआम करने पर आमादा है वहीं पंचायत सरपंच एवं सचिव को पेड़ो की अवैध कटाई की सूचना देने पर भी वृक्षों का कत्लेआम करने वाले सख्श पर कार्यवाही करने की बजाय संरक्षण देने का कार्य किया जा रहा है  गौरतलब है कि उद्यानकी विभाग डिंडौरी में पदस्थ शुक्ला के द्वारा शाहपुर घुनसी नदी के आगे अपने फ़र्फ़ हाऊस में फैंसिंग कराने के लिए लिप्टिस के पेड़ो की कटाई अवैध रूप से जबलपुर अमरकंटक हाइवे मुख्यमार्ग पर खुलेआम की गई है जिसकी कहानी मौके पर मौजूद कटे हुए पेड़ो के ठूठ अपनी जुबानी बयां करते नजर आ रहे है

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।