सुझाव-पंकज शर्मा डिंडौरी-बीएससी इन मेडिकल साइंस कराया जाना चाहिए , हर गांव से 1 या 2 होशियार बच्चे को । जिला अस्पताल ट्रेनिंग सेंटर हो । परीक्षा विश्विद्यालय ले । समाप्ति पर गाँव मै नियुक्ति हो।एक छोटी क्लिनिक हर पंचायत मै , छोटे - मोटे ईलाज के लिए गाँव मै व्यवस्था हो
आई विटनेस न्यूज 24,डिण्डोरी जिले में युवाओं में जिले की समस्याओं को लेकर जागरूकता बढ़ी है,जिले के युवा अपने अपने स्तर से जिले के विकास में अपनी सहभागिता बखूभी निभा रहे है।जिले के एक ऐसे ही जागरूक युवा पंकज शर्मा जो जिले के बाहर शासकीय सेवा में है फिर भी जिले के प्रति उनका लगाव देखने को मिलता है।जिले की समस्या के प्रति सोशल मीडिया के माध्यम से अपने विचार रखते रहते है।इसी तारतम्य में पंकज शर्मा ने मुख्यमंत्री को गांवों की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिये एक सुझाव भेजा,मुख्यमंत्री ने उनके सुझाव को ध्यान में रखते हुए।पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को कार्यवाही के लिये भेजा।ये जिले के लिए गर्व की बात है।देखना ये है कि पंकज के इस सुझाव को कितना अमल में लाती है सरकार।
