आई विटनेस न्यूज 24,एवनदास पनरिया अमरपुर जिला डिंडोरी कोरोना
पॉजिटिव थे जो अब कोरोना से जंग जीत कर पूरी तरह से
स्वस्थ हो चुके हैं। स्वस्थ होने के बाद उन्होंने स्वास्थ्य विभाग
एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए जिले वासियों को यह
संदेश दिया कि स्वास्थ्य परीक्षण के बाद कोरोना पॉजिटिव
आने पर घबराए नहीं, दवाइयों का नियमित सेवन करें और
शासन प्रशासन के नियमों का पालन करें।
