जून से धीरे धीरे ढील के साथ खुल सकते है मध्यप्रदेश के जिलों में कोरोना कर्फ्यू मई में कड़ाई बरकरार रहेगी-शिवराज सिंह - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

जून से धीरे धीरे ढील के साथ खुल सकते है मध्यप्रदेश के जिलों में कोरोना कर्फ्यू मई में कड़ाई बरकरार रहेगी-शिवराज सिंह

आई विटनेस न्यूज 24,सीएम शिवराज ने कहा कि आज की तारीख में कोरोना संक्रमण पूरी तरह से कंट्रोल करने की स्थिति में है । उन्होने कहा कि लगातार पॉजिटिविटी रेट घट रही है । लेकिन उन्होने कहा कि हमें ओवर कॉन्फिडेंस में नहीं रहना है । कोरोना वायरस अभी भी है और ये इसलिए काबू में है क्योंकि हमने कोरोना कप ! लगाया हुआ है । सीएम ने कहा कि हम 31 मई का टार्गेट लें कि इस तारीफ तक हम जीरो कोरोना केस तक पहुंच पाएं । उन्होने कहा कि हम 31 मई से आगे कप ! नहीं लगा सकते क्योंकि जून में हमें सब खोलना ही पड़ेगा । उन्होने कहा कि हम अनलॉक भी वैज्ञानिक तरीके से करेंगे । हमें अनुशासन में रहना पड़ेगा । कोरोना को कंट्रोल करने के साथ हमें सामान्य जीवन की ओर लौटना पड़ेगा । गांव , वार्ड , ब्लॉक और जिले के क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप को जीरो कोरोना केस का लक्ष्य रखना होगा । 31 मई तक कोई छूट नहीं होगी , पूरी कड़ाई से पालन किया जाएगा । जून में शादी समारोह की अनुमति मिलेगी

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।