शहपुरा में पत्रकार भीमशंकर साहू ने किया रक्तदान - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

शहपुरा में पत्रकार भीमशंकर साहू ने किया रक्तदान

आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 31 जुलाई,शहपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में शनिवार को पत्रकार भीमशंकर साहू सहित अन्य दो युवाओं ने अस्पताल पहुंचकर जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान किया।
अस्पताल में भर्ती रक्ताल्पता से पीड़ित ढोंढ़ा निवासी महिला नन्दनी साहू को पत्रकार भीमशंकर साहू ने अपना "ए" पाॅजिटिव ब्लड ग्रुप का रक्तदान कर महिला की जान बचाई। वहीं नगर के युवा आकाश अवधिया व प्रशांत विश्वकर्मा ने भी जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान किया। पत्रकार भीमशंकर साहू ने बताया कि शनिवार को उन्होंने अपने जीवन में दूसरी बार रक्तदान किया है। युवाओं को आगे आकर जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान जरूर करें। रक्तदान के दौरान देवदूत रक्तदान समिति के संचालक कैलाश सोनी मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर टीसी कोष्टा, डाॅ प्रभात अवधिया, डॉ बलराम उइके, लैब टेक्नीशियन रामकृष्ण वरकड़े सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।