आई विटनेस न्यूज 24,सोमवार 2 अगस्त, डिंडोरी जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्याम सिंगौर ने सोमवार को मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि जिले की ऐसी महिलाओं को मप्र शासन की मुख्यमंत्री सशक्तिकरन योजना के अंतर्गत आत्मनिर्भर बनाया जाएगा जो हिंसा से पीड़ित हो।
पिछले वर्ष 10 महिलाओं को योजना का लाभ दिया गया था जिसे बढ़ाकर इस वर्ष 20 रखा गया है जिसकी चयन की प्रक्रिया चल रही है।इसमें महिलाओं को शसक्त करने के लिए सिलाई मशीन,ब्यूटी पार्लर सहित अन्य कार्य सिखाया जाएगा।
