आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 10 अगस्त,विद्युत (संशोधन) बिल 2021 के विरोध में दस अगस्त को बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियरों ने हड़ताल का एलान कर दिया है। नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर्स (एनसीसीओईई) के आह्वान पर 15 लाख बिजली कर्मी एवं इंजीनियर आज एक दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहकर इस बिल के प्रति विरोध दर्ज कराया और आज एक दिन के कार्य का बहिष्कार किया।
केंद्र सरकार के इलेक्ट्रिक सिटी अमेंडमेंट बिल 2021 के विरोध में 1 अगस्त से 5 अगस्त 2021 तक काली पट्टी बांधकर कंपनी के कार्यों को करते हुए विरोध दर्ज कराया था।
वहीं आज 10 अगस्त को यूनाइटेड फोरम के आवहन पर निजी करण के विरोध में एवं अन्य मांगें जो शासन के द्वारा नहीं मानी जा रही हैं के विरोध में अधिकारियों एवं समस्त कर्मचारी के द्वारा आज एक दिन के कार्य का बहिष्कार किया गया है। जिसमें आवश्यक सेवाएं अस्पताल एवं अन्य को दूर रखा गया है। उन्हें मानवता के नाते सेवाएं प्रदान की जाएगी। फाल़ट लाईन का सुधार नही किया जाएगा।आज विद्युत मंडल कार्यालय में ताला बंद रहा।
कर्मचारी संघ की मांग है कि यदि केंद्र सरकार इस बिल को 10 अगस्त के पहले संसद में रखती है तो बिजली कर्मी उसी दिन हड़ताल करेंगे । कहा कि बिल को संसद से पारित कराने की बजाय इसे बिजली मामलों की स्टैंडिंग कमेटी के पास भेजा जाना चाहिए । बिजली क्षेत्र के सबसे प्रमुख स्टेक होल्डर बिजली उपभोक्ताओं और बिजली कर्मचारियों को स्टैंडिंग कमेटी के सामने अपना पक्ष प्रस्तुत करने का पूरा अवसर दिया जाना चाहिए ।
शासन द्वारा मांगें नहीं माने जाने पर आगे भी चरण वदध़ तरीके से हड़ताल की जायेगी। जिसकी सूचना शासन को यूनाइटेड फोरम के द्वारा दी जा चुकी हैं। डिंडोरी जिले के समस्त विद्युत आफिस आज बंद रहे। सभी ने यूनाइटेड फोरम का सहयोग किया।