खून से सने कपड़े लेकर 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला पहुँची डिंडोरी एसपी ऑफिस,बड़े बेटे के खिलाफ की शिकायत। - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

खून से सने कपड़े लेकर 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला पहुँची डिंडोरी एसपी ऑफिस,बड़े बेटे के खिलाफ की शिकायत।

आई विटनेस न्युज 24, मंगलवार 3 अगस्त, डिंडोरी पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत करने ग्राम सारस डोली निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला खून से सने कपड़े लेकर पहुँची। बुजुर्ग महिला नीना बाई ने एसपी को लिखित शिकायत में अपने बड़े बेटे पर लाठी डंडों से पीटने का आरोप लगाया है।बुजुर्ग महिला का आरोप है कि उसके बड़े बेटे ने जमीनी विवाद को लेकर उसके छोटे बेटे बहु और उसके साथ मारपीट की है।जिसके चलते छोटे बेटे को सिर पर गंभीर चोट आई है।बुजुर्ग महिला ने इस दौरान पुलिस कर्मियों को खून से सने कपड़े भी सबूत के तौर पर दिखाए है।
मेहंदवानी पुलिस के बताए अनुसार आरोपी बेटे के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है।लेकिन बुजुर्ग महिला की मांग है कि अब तक मेहंदवानी पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार नही किया है।जिससे वह अभी भी डर के साये में जी रही है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।