आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 5 अगस्त,डिंडोरी जिला कांग्रेस कमेटी सहायता केंद्र से जारी प्रेस विज्ञप्ति में जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री ब्रजेंद्र दीक्षित ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है। बृजेंद्र दीक्षित ने बताया कि जारी पत्र में वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा शिवराज सिंह सरकार आदिवासी विरोधी सरकार है। 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के रूप में मनाया जाता है। आदिवासी वर्ग के मूलभूत अधिकारों को बढ़ावा देने आदिवासी समाज की उपलब्धियों एवं उनके योगदान को बतलाने आदिवासी संस्कृति के उन्नयन एवं उसे विश्व के समक्ष लाने के उद्देश्य से इस दिवस को उत्साह पूर्वक मनाया जाता है। दिनांक 9 अगस्त को संपूर्ण विश्व में आदिवासी समुदाय एवं संगठनों द्वारा विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जाते हैं, जिसमें सांस्कृतिक, शैक्षणिक, व अन्य आयोजन सम्मिलित हैं। मध्य प्रदेश कॉन्ग्रेस सरकार ने वर्ष 2019 में विश्व आदिवासी दिवस को भव्यता एवं समारोह पूर्वक मनाया था, 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया था, ताकि सभी वर्गों के लोग आदिवासी दिवस के आयोजन में सम्मिलित हो सके। इस वर्ष मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया है, इससे भाजपा की आदिवासी विरोधी मानसिकता सामने आई है। प्रदेश शासन के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आदिवासी समाज के विकास के लिए अनेकों योजनाएं बनाई थी, जब कोई बच्चा जन्म लेता था तो उसके जन्मोत्सव कार्यक्रम के लिए 50 किलो अनाज देने का प्रावधान किया था, और जब किसी परिवार में किसी सदस्य का निधन हो जाता था तो उस आदिवासी परिवार के सदस्य के अंतिम संस्कार के लिए 1 क्विंटल अनाज का प्रावधान मध्यप्रदेश में कमलनाथ की सरकार के द्वारा किया गया था। लेकिन जब से मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार छल बल से बनी है तभी से आदिवासियों को मिलने वाली योजनाओं पर कुठाराघात किया है। जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर जिला कांग्रेस कमेटी ने 9 अगस्त को आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडोरी में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है।
Home
Unlabelled
9 अगस्त को आदिवासी दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने जिला कांग्रेस की मांग
9 अगस्त को आदिवासी दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने जिला कांग्रेस की मांग
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
