जिले में ये आम समस्या हो चली है,बिजली गुल लोग परेशान - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

जिले में ये आम समस्या हो चली है,बिजली गुल लोग परेशान

ग्रामीण इलाकों में कई दिनों तक बिजली आपूर्ति बन्द रहना जिले की आम समस्या   फाइल चित्र
आई विटनेस न्यूज 24, रविवार 1 अगस्त,डिंडोरी जिले में ये आम हो चला है कि ग्रामीण क्षेत्रो में कई कई दिनों बिजली आपूर्ति बन्द रहना।जिले के करंजिया ब्लॉक अन्तर्गत ग्राम बाहारपुर में पिछले दस दिनों से बिजली आपूर्ति बंद है, जिससे ग्रामीण बेहाल हैं, ग्रामीणों, के जरूरत की चीजों के लिए अस्त व्यस्त हैं, विभाग द्वारा संज्ञान में ना लेने व गंभीरता ना दिखाने के वजह से ग्रामीण परेशानी से जूझ रहे हैं।
शिकायत हेल्पलाइन नंबर पर दर्जनों शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा निराकरण
ग्रामीणों ने बताया कि उनके द्वारा दर्जनों बार 1912 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत किया गया पर निराकरण हफ्ते बीत जाने के बाद भी नहीं किया जा रहा है, ग्रामीण विभाग के इस रवैए से आक्रोशित नजर आ रहे हैं।
ग्रामीण इलाकों में बरसात के समय बिजली न होने से सर्प के भय की ज्यादा समस्या, बनी रहता है 
ग्रामीण इलाके में बरसात के समय ज्यादा समस्या बिजली ना होने से पनपती है, क्योंकि ज्यादातर क्षेत्र घासों और फसलों से भरा होता है, जिससे रात हो या दिन जहरीले सर्पों का भय बना रहता है, और कच्चे मकान खस्ते हाल होने के वजह से घरों तक में जहरीले सांपों के घुसने का डर रहता है, जिसे ग्रामीण अंधेरे में होने वाले सबसे ज्यादा डर का विषय बताते हैं
जल्द समस्या हल ना हुआ तो आंदोलित होने को तैयार ग्रामवासी
ग्रामवासियों का यह कहना है कि अगर जल्द इसे समाधान ना किया गया तो ग्रामीण जिलेस्तर पर एक आंदोलन के लिए तैयार हैं, उनके द्वारा आंदोलित होना ग्रामीणों का आखिरी रास्ता बताया जा रहा है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।