ग्राम पंचायत मुड़िया खुर्द की सड़कों के खस्ता हाल - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

ग्राम पंचायत मुड़िया खुर्द की सड़कों के खस्ता हाल

राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24,रविवार 1 अगस्त, डिंडोरी जिले से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी में बसा ग्राम पंचायत मुड़िया खुर्द आज़ादी के दशकों बीत जाने के बाद भी पक्की सड़क के लिए तरस रहा है ,जिसका जीता जागता उदाहरण है, ग्राम पंचायत मुड़िया खुर्द के अंतर्गत आने वाला ठाकुर टोला जहां ,पर पंचायत भवन, आंगनवाड़ी भवन और वार्ड क्रमांक 2 की जनता निवास करती है ,इस सड़क की हालत ऐसी है, मानो जैसे दलदली भूमि इस दलदल  हुए मार्ग से छोटे-छोटे बच्चे आंगनवाड़ी पढ़ने के लिए जाते हैं ,ग्राम सभा का आयोजन होने पर पूरे गांव की जनता इसी मार्ग से होते हुए पंचायत भवन तक जाती है, ठाकुर टोला की जनता बताती हैं ,कि अगर रात बेकार किसी की तबीयत खराब हो जाए तो बीमार व्यक्ति को कंधे में बिठाकर मुख्य मार्ग तक ले जाना पड़ता है, रोजमर्रा की जरूरी चीजों के लिए लोगों को इसी मार्ग से होते हुए डिंडोरी शाहपुर जाना पड़ता है, इस सड़क पर मोटर वाहन तो दूर की बात है पैदल चलना भी बहुत कष्टदायक होता है ,ऐसा नहीं है कि ग्राम पंचायत के लोगों के द्वारा इसकी शिकायत मंत्री ,विधायक, और अफसरों से नहीं की होगी ,परंतु इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है, ग्राम के ही निवासी विश्वनाथ सिंह ठाकुर के द्वारा बताया गया ,कि एक दिन अचानक रात को गांव की एक महिला को प्रसव पीड़ा हुई, लेकिन सड़क की  स्थिति खराब होने की कारण 108 वाहन तक गांव के अंदर नहीं आ सका !मजबूरन गांव के लोगों को उस पीड़ित महिला को कंधे पर बैठाकर मुख्य मार्ग तक ले जाना पड़ा था! लोगों ने प्रशासन से मांग की है ,कि जल्द से जल्द हमारे गांव की सड़क का निर्माण कराया जाए!

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।