आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 10 अगस्त, विकास खंड मुख्यालय मेंहदवानी के निवासी केवल दास पिता छिद्दी दास का कच्चा मकान बरसात के कारण बीती रात भरभराकर गिर गया। हलांकि कोई हताहत नहीं हुआ जनहानि नहीं हुई परन्तु गरीब वृद्ध दम्पति का आशियाना रहने लायक नहीं रह गया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित केवल दास का पुराना कच्चा मकान था जो जीर्ण शीर्ण अवस्था में था। वर्तमान में लगातार पानी गिरने से आधा मकान ढह गया है। शेष बचे हुए हिस्से में वृद्ध दम्पति रहने को मजबूर है जो कभी भी गिर सकता है। पीड़ित वृद्ध दम्पति ने मुआवजे की मांग को लेकर नायब तहसीलदार मेंहदवानी से गुहार लगाई है। साथ ही शासन प्रशासन से प्रधानमन्त्री ग्रामीण आवास योजना के तहत जल्द ही लाभ दिलाए जाने की मांग की है।
Home
Unlabelled
मेंहदवानी में बारिश से उजड़ा गरीब का आशियाना
मेंहदवानी में बारिश से उजड़ा गरीब का आशियाना
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
