नाग पंचमी के दिन बिलासर गांव के खरमेर नदी के किनारे नाग देवता के दर्शन करने लगी भक्तों की भीड़ नाग को पिलाया दूध - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

नाग पंचमी के दिन बिलासर गांव के खरमेर नदी के किनारे नाग देवता के दर्शन करने लगी भक्तों की भीड़ नाग को पिलाया दूध

आई विटनेस न्यूज 24,शुक्रवार 13 अगस्त, डिंडोरी के ग्राम बिलासर के मंदिर मे लोग नाग पंचमी के दिन नाग देवता के दर्शन कर अपनी मनोंकामना पूर्ति का आशीर्वाद लेने बड़ी संख्या में पहुंचे वर्षों से चली आ रही प्रथा और आस्था को ग्रामीण आज भी मन में बसाएं हुए हैं, ग्रामीणों का मानना है कि इस मंदिर में जो भी आता है, उसकी मनोकामना पूर्ण होती हैं और हर साल की तरह यहां नाग पंचमी के दिन मेला लगता है ,कहावतों के अनुसार इस गांव के खरमेर  नदी के किनारे  अधिकांश पत्थरों पर नाग देवता के दर्शन होते हैं। और हर साल की तरह इस साल भी नाग देवता ने भक्तजनों को दर्शन दिया,नाग पंचमी के दिन इस स्थान पर आकर भक्त कभी निराश नहीं होता यहां पहुचने वाले हर भक्त को नाग देवता पर अटूट विश्वास होता है ।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।