आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 9 अगस्त,डिंडोरी संघर्ष हमारा नारा है ,बिजली सेक्टर बचाना है।इस नारे के साथ मध्यप्रदेश यूनाइटेड फोरम फॉर पावर एम्पलाइज एवं इंजीनियर्स के बैनर तले डिंडोरी जिले के विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी 10 अगस्त यानी कल विद्युत विभाग के निजीकरण के विरोध में मंगलवार को एक दिवसीय सम्पूर्ण कार्य का बहिष्कार करते हुए मोबाइल भी बंद रखेंगे।
विद्युत विभाग के जिला कार्यपालन अभियंता एसडी सिंह ने मीडिया के माध्यम से जानकरी देते हुए बताया है कि केंद्र सरकार के इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 21 के विरोध सहित निजी करण के विरोध में एवम मध्यप्रदेश विद्युत अधिकारी कर्मचारियों की लंबित मांगो के निराकरण को लेकर चरण बद्ध आंदोलन की शुरुआत की गई है।
वही एसडी सिंह ने बताया कि अगर 10 अगस्त को जिले में किसी भी तरह की विद्युत समस्या होती है तो विद्युत विभाग कोई कार्य नही करेंगे जिससे जिले की जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
