आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 12 अगस्त,पुलिस अधीक्षक महोदय डिंडोरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महोदय शहपुरा के निर्देशानुसार आज दिनांक 12/08/ 2021 को थाना परिसर शाहपुर में तहसीलदार डिंडोरी की उपस्थिति में ग्राम शाहपुर के गणमान्य नागरिकों की शांति समिति की बैठक ली गई बैठक में आगामी नाग पंचमी, स्वतंत्रता दिवस, मोहर्रम, रक्षाबंधन, कजलियां, त्यौहार सद्भाव एवं शांति पूर्वक कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सभी भाईचारा से त्यौहार मनाए जाने की समझाइश दी गई एवं ग्राम शाहपुर के गणमान्य नागरिकों द्वारा कोविड-19 का पालन करते हुए एवं भाईचारा से त्यौहार मनाए जाने हेतु सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया |
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
