राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान की प्रदेश बैठक संपन्न - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान की प्रदेश बैठक संपन्न


डिण्डौरी जिले से सम्मिलित हुए कार्यकर्ता
आईविटनेस न्यूज़ 24- डिण्डौरी :- विगत दिवस भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय भोपाल मे कोरोना की तीसरी लहर से बचाव हेतु राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवकों को बूथ स्तर पर प्रशिक्षण देने हेतु सभी संगठनात्मक जिलो के कार्यकर्ताओ की बैठक आयोजित की गई। अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी एवं महामंत्री तरूण चुग, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेशाध्यक्ष वी.डी. शर्मा, संगठन महामंत्री सुहास भगत, प्रदेश महामंत्री व अभियान के प्रदेश प्रभारी शरदेन्तु तिवारी सहित प्रदेश पदाधिकारीगण उपस्थित रहें। उक्त बैठक मे कोरोना से बचाव संबंधी जानकारी जिले के कार्यकर्ताओं को दी गई। इस अभियान का उद्देश्य हर गांव तक स्वयंसेवकों को कोरोना से बचाव संबंधी प्रशिक्षण देना व चिकित्सकों का सहयोग लेकर लोगो को जागरूक करना व पीडि़तो की सहायता करना है। उक्त बैठक मे जिले से पवन शर्मा, आशीष सोनी, आशीष वैश्य, अविनाश छावड़ा उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किया।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।