स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के सदस्य गिरवर सिंह मलगाम, एवं समाज सेवी धन्नु लाल बनवासी का शॉल श्रीफल से जिला कांग्रेस कमेटी ने किया सम्मान।
आईविटनेस न्यूज़ 24- डिंडोरी-9 अगस्त सन 1942 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के नेतृत्व में, ब्रिटिश हुकूमत को उखाड़ फेंकने के लिए अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की गई थी। अंग्रेज भारत छोड़ो आंदोलन दिवस, एवं विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी डिंडोरी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर गांधी चौक में सूत की माला अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। तदोपरांत गोंडवाना साम्राज्य की महारानी वीरांगना महारानी दुर्गावती जी की प्रतिमा पर जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने सूत की माला अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जिला कांग्रेस कमेटी सहायता केंद्र में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी, राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह जी, महारानी दुर्गावती जी के तेलीय चित्र पर सूत की माला अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन दिवस एवं विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी सहायता केंद्र में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री गोकुल सिंह मलगाम ग्राम बरछा के पोत्र श्री गिरवर सिंह मलगाम का सम्मान सूत की माला पहनाकर साल भेंट कर किया गया, एवं जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धनु बनवासी का सम्मान सूत की माला एवं शॉल भेंट कर किया । स्वागत सम्मान उपरांत सभा को जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष रितेश जैन, जिला उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, जिला संगठन मंत्री गिरवर सिंह मलगाम, सुरेंद्र सरैया कांग्रेस सेवादल, शिवराज सिंह ठाकुर जीतू अध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस, वैभव कृष्ण परस्ते अध्यक्ष जिला एनएसयूआई, ने संबोधित करते हुए अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन दिवस एवं विश्व, आदिवासी दिवस की जिले वासियों को शुभकामनाएं एवं बधाइयां देकर, अमर शहीदों को नमन किया। सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेन्द्र बिहारी शुक्ला ने कहा कि आज का दिन विश्व के इतिहास में ऐतिहासिक दिन है, आज ही के दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत कर करो या मरो का नारा देकर आजादी की लड़ाई में एक नई ऊर्जा शक्ति भर दी थी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के आह्वान पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपना सर्वस्व निछावर कर 15 अगस्त 1947 को हमारे देश से ब्रिटिश हुकूमत को उखाड़ फेंका, हमारा देश स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग तपस्या और बलिदान से आजाद हुआ है, आज हम सभी देश के समस्त महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, बलिदानियों, के श्री चरणों में नमन करते हैं। वीरेन्द्र शुक्ला ने कहा कि देश की आजादी में हमारे जिले का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है,हमारे आदिवासी बाहुल्य जिले से भी अनेकों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देश की आजादी में हिस्सा लिया और अंग्रेजों के हाथों से देश को आजाद कराया। 9 अगस्त आज विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मैं सम्माननीय आदिवासी समाज , उपस्थित कांग्रेस जनों को, हृदय से शुभकामनाएं और बधाई देता हूं, आज हमारे बीच आदिवासी समाज से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय गोकुल सिंह मलगाम ग्राम बरछा माल के पोत्र श्री गिरवर सिंह मलगाम उपस्थित हैं, हम सभी हृदय से उन्हें धन्यवाद देते हैं कि आप के परिवार ने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया है, हम आपको हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देते हैं, आपके परिवार का योगदान हमें सदैव स्मरण रहेगा। सभा में जिला महामंत्री अकील अहमद सिद्धकी, विधायक प्रतिनिधि विक्की खान, कार्यालय प्रभारी विजय दहिया, कांग्रेस सेवा दल से रोहिणी सिंह पाराशर, धनु बनवासी, श्रीमती पुष्पा महोबे, श्रीमती गुल बसिया पूषाम, ननकू सिंह परस्ते, रम्मू राव, ज्योतिरादित्य, सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभा का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री ब्रजेंद्र दीक्षित ने किया,।
