रिश्वत के आरोपी लेखापाल एवं भृत्य को हुई सजा - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

रिश्वत के आरोपी लेखापाल एवं भृत्य को हुई सजा

कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मेंहदवानी में पदस्थय लेखापाल एवं भृत्य को दिनांक 26.05.2015 को 27000/- रूपये रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा था
आई विटनेस न्यूज 24,सोमवार 9 अगस्त,डिण्डौरी मीडिया सेल प्रभारी एवं सहायक जिला अभियोजन अधिकारी  मनोज कुमार वर्मा द्वारा बताया गया कि, अपराध क्रमांक 213/2015 प्रकरण क्रमांक 06/2015 में कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मेंहदवानी में पदस्थ आरोपी विजय कुमार पटेल पिता गेंदलाल पटेल उम्र 50 वर्ष एवं आरोपी इन्द्रलाल मरावी पिता धन्नालाल मरावी उम्र 35 वर्ष निवासी कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मेंहदवानी द्वारा एरियर की राशि निकालने हेतु 30000/- रूपये की मांग की गई थी जिसकी जानकारी प्रार्थी द्वारा लोकायुक्त  को दी गई। इसी तारतम्य में लोकायुक्त पुलिस द्वारा ट्रेप दल गठित कर आरोपियों को रिश्वत की राशि 27000/- रूपये लेते हुये रंगे हाथ पकड़ा एवं आरोपियों के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया। 
              मामले में सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम डिण्डौरी द्वारा आरोपियों को धारा 13(1)(डी) सहपठित धारा 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत 04-04 वर्ष  सश्रम कारावास एवं प्रत्येक को 20000-20000 रूपये(बीस-बीस हजार रूपये) के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड की राशि अदा न करने पर 03-03 माह अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगताये जाने के आदेश पारित किये गये। उक्त मामले में अभियोजन की ओर से आर.के. मण्डराहा, जिला लोक अभियोजन अधिकारी डिण्डौरी द्वारा प्रकरण मेें सशक्‍त संचालन किया गया । 

 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।