आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 9 अगस्त,भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत के मार्गदर्शन में एवं मंडल अध्यक्ष एडवोकेट सुशील राय के नेतृत्व में जिले में 7 अगस्त को आयोजित अन्न उत्सव कार्यक्रम में मंडल शाहपुर की समस्त उचित मूल्य की दुकानों में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 तथा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत हितग्राहियों को दस की कच्चा अनाज गेहूँ एवं चावल का वितरण शासकीय उचित मूल्य दुकान में आयोजित किया गया कार्यक्रम का आरंभ कन्या पूजन के द्वारा किया गया, तत्पश्चात सभी मुख्य अतिथियों के द्वारा केंद्र की मोदी सरकार एवं राज्य की शिवराज सरकार की विभिन्न योजनाओं का बखान किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना प्रधानमंत्री आवास योजना उज्जवला योजना और भी बीजेपी शासन के द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का व्याख्यान किया गया ,इस दौरान मुख्यातिथि मनोहर ठाकुर पलकी , द्वारा बताया गया कि किस प्रकार करोना काल जैसी विपरीत परिस्थिति में भी हमारी सरकार के द्वारा गरीबों को मुफ्त अनाज दिया गया तथा उनका भरण पोषण किया गया तथा राजकुमार साहू रकरिया द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना चलाकर आज लाखों कन्याओं को इस योजना से लाभान्वित किया गया,नारायण चौबे बरगई ,राजेन्द्र तंतवाय ,चोंरा द्वारा बताया गया कि कोरोना काल की विपरीत परिस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा सभी जन धन खातों में ₹500 की राशि प्रत्येक महीने दी गई,राजेश ठाकुर मुड़िया कला द्वारा बताया गयाकि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सभी गरीब परिवारों को पक्का मकान मोदी सरकार के द्वारा उपलब्ध कराया गया, और जो भी परिवार इस योजना से छूट गए हैं उनको भी 2024 तक पक्का मकान उपलब्ध कराया जाएगा, जियालाल झारिया केवलारी द्वारा बताया गया कि हमारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा संबल योजना का संचालन किया जा रहा है, जिससे लाखों परिवारों को लाभ दिया गया है, कुछ महीने पहले बनी कांग्रेस की सरकार ने संबल योजना को बंद कर दिया था, जिसे हमारी सरकार द्वारा पुनः चालू कर दिया गया है एवं गरीब परिवारों को इसका लाभ दिया जा रहा है, गणेश चौबे धमनगांव के द्वारा बताया गया कि हमारी बीजेपी की सरकार के द्वारा सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन हर जगह किए गए जिससे उन गरीब परिवारों को बहुत लाभ मिला जो अपनी बच्चियों की शादी के लिए साधन नहीं जुटा पा रहे थे! कमलेश साहू मुड़िया खुर्द द्वारा बताया गया कि कोरोना की तीसरी लहर की संभावना बन रही है जिसको देखती हुई हमारी सरकार के द्वारा वैक्सीनेशन की दर को तीव्रता से बढ़ा दिया गया है एवं सभी ग्रामीणों से वैक्सीन लगवाने की अपील की, इन सभी वक्ताओं को सुनकर के सभी ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे, एवं सभी ने मोदी सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया! अन्न उत्सव कार्यक्रम के दौरान राशन के पैकेट का वितरण किया गया तथा इसके उपरांत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वर्चुअल संवाद का प्रसारण किया गया इस दौरान सरपंच छतर सिंह मरावी , ओमकार सिह , प्रेम सिंह वालरे , छोटे लाल मसराम, मंडल मीडिया प्रभारी नीरज रजक सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Home
Unlabelled
शाहपुर मंडल में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत किया गया कच्चा अनाज वितरण
शाहपुर मंडल में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत किया गया कच्चा अनाज वितरण
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
