आजादी महोत्सव व अखंड भारत दिवस कार्यक्रम मनाया गया - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

आजादी महोत्सव व अखंड भारत दिवस कार्यक्रम मनाया गया

आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 14 अगस्त,स्थानीय विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर समनापुर मे आज दिनांक 14/8/2021 को अखंड भारत दिवस व आजादी महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया सर्व प्रथम माँ सरस्वती एवं भारत माँ के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर केन्द्र द्वारा निर्धारित देश भक्ति गीत का बटन दबाकर कार्यक्रम के अध्यक्ष ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा स्थानीय स्तर पर राष्ट्र भक्ति के भाव से भरे मासिक गीतों का प्रतिदिन गायन  तथा 15अगस्त 2021 से 75 वां स्वाधीनता वर्ष  के उपलक्ष्य मे बलिदानियो की गाथाओं का किया जयेगा 1947 से 1920 की काल अवधि मे भारत की उपलब्धियों की प्रस्तुति तथा प्रोजेक्ट के रूप मे कॄषि.सडक.बिजली .पानी. सिंचाई.स्वास्थ्य. उद्योग जिले के तत्थयात्मक विकास की जानकारियां छात्र संकल्पित करेंगे! 
आज के कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में विवेकानंद बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष  सरमन सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि भूवेंद्र सिंह धुर्वे व समिति के पदाधिकारी मदन मोहन राय (व्यवस्थापक) दिनेश सिंह ठाकुर हेतराम  मिश्रा एस. व्ही. पाठक दिलीपकुमार बर्मन दीपभान राठौर मनोज शर्मा पत्रकार हेमकरण मसराम जी के साथ ग्रामवासी अभिभावक गण नवम दशम  के भैया बहन उपस्थित रहे ! इस पूरे कार्यक्रम के आयोजन मे कोरोना प्रोटोकॉल का पालन  किया गया  !

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।