हरियाली अमावस्या के मौके पर करौंदी में धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति के पदाधिकारी व सदस्यों ने किया पौधारोपण - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

हरियाली अमावस्या के मौके पर करौंदी में धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति के पदाधिकारी व सदस्यों ने किया पौधारोपण

आई विटनेस न्यूज 24, रविवार 8 अगस्त,शहपुरा धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों के द्वारा हरियाली अमावस्या के मौके पर रविवार की सुबह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करौंदी के पास पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आम के 12 व पीपल के 2 पौधों का रोपण किया गया। आपको बता दें कि धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति के द्वारा शिक्षा एवं समाज उत्थान के कार्यों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी लगातार काम किया जा रहा है। समिति के सचिव अधिवक्ता निर्मल साहू ने बताया कि समिति ने निर्णय लिया था कि हर सदस्य और पदाधिकारी अपने जन्मदिवस पर एक पौधे का निश्चित रूप से रोपण करेंगे। वहीं रविवार को हरियाली अमावस्या के विशेष मौके पर आम और पीपल के पौधों का रोपण कर इनके संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया गया । रविवार को पौधारोपण के दौरान समिति के सचिव अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू, कोषाध्यक्ष बिहारी लाल साहू, मीडिया सलाहकार भीमशंकर साहू, सदस्य रोहित साहू, मनीष साहू, निखिल साहू, श्यामजी साहू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।