आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 7 अगस्त, देश केप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मंत्रिमणडल विस्तार के पश्चात् भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, केन्द्रीय राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते को इस्पात मंत्रालय के साथ ही पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की कमान सौंपने के पश्चात् डिण्डौरी नगर मे प्रथम आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत के नेतृत्व मे सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत का क्रम मॉ नर्मदा तट जोगीटिकारिया मे अगवानी की साथ एवं मॉ नर्मदा मे पूजन अर्जन करने के साथ प्रारंभ हुआ, जहॉ कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमाला से स्वागत किया। कुलस्ते का काफिला आगे बढ़ता हुआ सुबखार स्थित सोसाइटी मे पहुॅचा और महिला मोर्चा की जिलामहामंत्री व पार्षद कुंवरिया मरावी एवं मण्डल उपाध्यक्ष भागीरथ उरैती के नेतृत्व मे स्वागत कार्यक्रम एवं अन्नोत्सव योजना का शुभारंभ केन्द्रीय मंत्री ने किया। ततपश्चात् भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत के निवास के सामने आतिशबाजी कर उनका फूलमाला से स्वागत किया। इसके बाद बड़ी संख्या मे वाहनो के काफिले के साथ केन्द्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते भाजपा कार्यालय पहुॅचे जहॉ भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी के तेलीय चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
सर्वप्रथम भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सुनील जैन व मंचासीन पदाधिकारियो ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने के बाद जिला भाजपा कार्यालय आगमन पर अपने लाड़ले सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते को शॉल श्रीफल एवं मॉ नर्मदा जी का चित्र भेंट किया।
इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र मे मंत्रिमण्डल मे इस्पात के साथ ही एक और पंचायत ग्रामीण विकास विभाग भी मिला है, मै देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री का आभारी हूॅ। उन्होने कहा कि मेरे द्वारा सदैव जनहितेषी कार्यो को प्राथमिकता दी गई है और आगे भी केन्द्र व प्रदेश सरकार के साथ मिलकर जिले के विकास मे कोई कसर नही रहने देगें। आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अभिनव एवं गरीबोंन्मुखी सोच से अन्नोत्सव योजनान्तर्गत निःशुल्क खाद्यान वितरण किया जा रहा है। इससे जिले के 1 लाख 75 हजार गरीब परिवारो को लाभ मिलेगा। निःशुल्क अन्न वितरण का यह क्रम आगामी नवंम्बर माह तक जारी रहेगा। जिले के लिए गर्व की बातः- केन्द्रीय मंत्री के सारगर्भित उद्बोधन के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने अपने उद्बोधन मे कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि आज आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के हितो को ध्यान मे रखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने हमारे लाडले सांसद को इस्पात मंत्रालय के साथ ही पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। मै जिले के समस्त ज्येष्ठ, श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की ओर से देश के प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद के साथ ही कुलस्ते को बहुत बहुत बधाई प्रेषित करता हूॅ। उक्त कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अवधराज बिलैया, एवं आभार जिला सहमीडिया प्रभारी महेश धूमकेती ने व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सुनील जैन, वरिष्ठ नेता के.के. सोनी, पूर्व विधायक डी.सी. उरैती, जिला महामंत्री ज्ञानदीप त्रिपाठी, नगर परिषद अध्यक्ष व जिलामहामंत्री पंकजसिंह तेकाम, जिला उपाध्यक्ष सुशीला मार्को, महेश पाराशर, जिलामंत्री कीर्ति गुप्ता, सपना जैन, अंजू साहू, पूर्व जिलामहामंत्री सुरेन्द्र दुबे, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी प्रभात जैन, जिला मीडिया सहप्रभारी महेश धूमकेती, राजेश्वर साहू, आईटी सेल संयोजक पवन शर्मा, सहसंयोजक आशीष वैश्य, ओमप्रकाश ठाकुर, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष नरबदिया मरकाम, महिला मोर्चा जिला महामंत्री कुवरिया मरावी, मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह ठाकुर, सुशील राय, हेमसिंह राजपूत, मण्डल उपाध्यक्ष आशीष सोनी, युमो. प्रदेशकार्यसमिति सदस्य अविनाश छावड़ा, मानबहादुर सिंह, जयसिंह सरैया, पुरूषोत्तम विश्वकर्मा, रामानुज राव, मोहनसिंह राठौर, अशोक सरैया, योगेश सरैया, गामूसिंह परमार, राजेन्द्र परमार, राकेश परस्ते, आशीष कौतु, घनश्याम साहू, विकास साहू, दुर्गेश जोगी, पीताम्बर पाराशर, शिवम चौहान, आशीष यादव, तरूण ठाकुर, दुर्गेश बिलागर सहित कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।
