आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 10 अगस्त,डिंडोरी जिला चिकित्सालय में समनापुर थाना क्षेत्र की ग्राम मार गांव निवासी सुरेश मरावी को सोमवार इलाज के लिए भर्ती कराया गया।बारिश के मौसम में अक्सर सर्पदंश की घटनाएं होती रहती
जहां बताया जा रहा है कि सुरेश मरावी अपने खेत से काम निपटा कर घर वापस लौट रहा था इसी दौरान रास्ते में सुरेश के पैरों में सर्प ने काट लिया जिसके बाद दर्द से कराते हुए सुरेश को परिजनों ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां सुरेश का इलाज जारी है
