अब घर बैठे मोबाइल लेपटॉप डेस्कटॉप के जरिये खुद लर्निंग लाइसेंस बना सकिंगे
आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 2 अगस्त, प्रदेश के 52 जिलों सहित डिंडोरी जिले में भी फेसलेस लर्निंग लाइसेंस का शुभारंभ किया गया इस सेवा के तहत जिले वासी अब घर बैठे मोबाइल लेपटॉप डेस्कटॉप के जरिये खुद लर्निंग लाइसेंस बना सकिंगे।
अब लोगों को लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए आरटीओ ऑफिस या दलालों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं रहेगी। इस प्रक्रिया को आधार से लिंक कर दिया गया है जिससे फोटो व साइन का वेरिफिकेशन अपने आप हो जाएगा। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने प्रदेश के सभी आरटीओ कार्यालय के एनआईसी नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर से जुड़ा है ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए परिवहन विभाग द्वारा पिछले दिनों टेस्टिंग की जा चुकी है जो पूर्ण सफल रही है सारथी परिवहन लॉगइन की वेबसाइट पर लॉगइन कर अपना आधार नंबर डालकर अपने लर्निंग लाइसेंस की प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते हैं सोमवार को जिला परिवहन कार्यालय डिंडोरी फेसलेस लर्निंग लाइसेंस का शुभारंभ महेश मंडलोई एसडीएम डिंडोरी के मुख्य अतिथ्य में संपन्न हुआ इस कार्यक्रम के दौरान जिला परिवहन अधिकारी रामा दुबे, पुष्प कुमार प्रधान सहायक ग्रेड 1 शिवकुमार तिवारी सहायक ग्रेड 3 पंकज डहेरिया स्मार्ट कार्ड सेंटर, अनिल प्रजापति रामू सिंह मरावी आदित्य दुबे उपस्थित रहे मुख्य अतिथि के फेसलेस लर्निंग लाइसेंस की संपूर्ण प्रक्रिया से अवगत कराया मुख्य अतिथि द्वारा कार्यालय में वृक्षारोपण भी किया गया।
