राजेन्द्र तांतवाये की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 7 अगस्त,डिंडौरी जिले में 7 अगस्त को आयोजित अन्न उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 तथा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत प्रत्येक हितग्राही को दस किलो कच्चा अनाज वितरण किया गया।जिला मुख्यालय में पुरानी डिंडौरी स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों तथा गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया गया जिसमें मंत्री महोदय द्वारा चयनित हितग्राहियों को दस किलो अनाज के पैकेट वितरण किये।
इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश में योजना का शुभारंभ करते हुए हितग्राहियों से वर्चुअल संवाद किया और विकास के लिए डबल इंजन की सरकार का का होना बताया। वही डिंडौरी जिले की बात की जाये तो जिले की 360 उचित मूल्य दुकान से 36 हजार हितग्राहियों को 3.60 लाख किलो अनाज का वितरण आज के दिन किया जायेगा जिसका लाभ जिले के 1.72 लाख परिवार के 6.30 लाख सदस्यों को मिलेगा
