मामला शहपुरा थाना अंतर्गत अमहाई देवरी का
आई विटनेस न्यूज 24,सोमवार 2 अगस्त, शहपुरा थाना अंतर्गत ग्राम अमहाई देवरी के पास की घटना है जहाँ दोपहिया वाहन चालक ने एक युवक को टक्कर मार दी जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई ।प्राप्त जानकारी के अनुसार शहपुरा थाना क्षेत्र ग्राम अमहाई देवरी से शहपुरा की ओर राहगिर आ रहा था तभी अचानक शहपुरा से अमाई देवरी की ओर पल्सर वाहन चालक ने अमहाई देवरी पास टक्कर मार दी जिसमें मृतक वीर सिंह धुर्वे उम्र 55 वर्ष सनवरसा पौड़ी निवासी की मौके पर मौत हो गई जिसको पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा लाया गया जहां पर पुलिस विभाग के द्वारा पंचनामा बनाकर शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंपा गया वहीं दूसरी ओर पलसर वाहन चालक की हालत गंभीर है जिसका उपचार समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा में जारी है पुलिस मामले की जांच कर मामला पंजीबद्ध कर लिया है।
