23 अक्टूबर शनिवार को ग्राम बिछिया के निवासी चंद्र सिंह ने कोतवाली पहुंचकर मंडल अध्यक्ष के खिलाफ लिखित शिकायत की जिसमें उसने लिखा कि भाजपा नेता की दबंगई पर कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। मामले की शिकायत जिला कलेक्टर पुलिस अधीक्षक जनपद, जिला पंचायत सहित थाना में भी लिखित रूप से कर चुका है। किंतु राजनीतिक रसूख के कारण कोई कार्रवाई अभी तक नहीं की गई जिसके कारण वह अत्यधिक परेशान हैं। शिकायतकर्ता चंद्र सिंह को मंडल अध्यक्ष का भाई बताया जाता है। वहीं इस पूरे मामले पर मंडल अध्यक्ष ने कहा कि ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव ने सड़क निर्माण को लेकर मार्ग चिन्हित किया है जिस पर सड़क बनाई जा रही है अगर सड़क निर्माण में किसी भी व्यक्ति की जमीन फस रही है तो वह पटवारी आर आई से नाप करवा सकता है मेरे ऊपर की जा रही शिकायत लगाए जा रहे आरोप निराधार है।
आईविटनेस न्यूज़ 24, डिण्डौरी- भाजपा मंडल अध्यक्ष और ग्राम पंचायत सिमरिया के ग्राम बिछिया मैं सड़क निर्माण कार्य को लेकर सरपंच सचिव राममिलन परमार एक बार फिर आरोपों में घिरते नजर आ रहे हैं। इसके पूर्व मंडल अध्यक्ष पर ग्रामीणों ने जबरन जमीन पर रोड बनाने एवं मना करने पर गाली गलौज करने का आरोप लगाया था। किन्तु तमाम शिकवा शिकायत और आरोपों के बाद भी राजनैतिक संरक्षण के चलते मण्डल अध्यक्ष के खिलाफ कार्यवाही नहीं होने की चर्चा है।
