अवंतीबाई चौराहे में लगाई गई पुलिस झंडा दिवस कार्यक्रम अंतर्गत शस्त्र प्रदर्शनी - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

अवंतीबाई चौराहे में लगाई गई पुलिस झंडा दिवस कार्यक्रम अंतर्गत शस्त्र प्रदर्शनी

पुलिस अधीक्षक डिंडोरी ने छात्राओं को हथियारों सहित पुलिसिंग में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की दी जानकारी ।

आईविटनेस न्यूज 24, डिंडोरी- जिला मुख्यालय के अवंती बाई चौराहा वीरांगना रानी अवंती बाई स्मारक स्थल पर पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर जिला पुलिस ने गुरुवार के दिन विभिन्न प्रकार के हथियारों समेत पुलिसिंग में इस्तेमाल किये जाने वाले उपकरणों की प्रदर्शनी लगाकर स्कूली छात्राओं को शस्त्रों से संबंधित विधिवत जानकारी दी साथ ही असामाजिक तत्वों को डिंडोरी पुलिस शस्त्र प्रदर्शनी के तहत कड़ा संदेश दिया है। प्रदर्शनी में AK 47,AK 56 समेत अन्य आधुनिक हथियारों को रखकर पुलिस ने कहीं न कहीं अपनी ताकत का एहसास दिलाया है। पुलिस की प्रदर्शनी में शामिल होने पहुंचे स्कूली छात्रों को एसपी संजय सिंह ने AK 47 गन की खासियत के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। दरअसल मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर डिंडौरी पुलिस के द्वारा 10 दिवसीय पुलिस झंडा दिवस मनाया जा रहा है। इन 10 दिनों के दौरान पुलिस विभाग के द्धारा विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं इसी तारतम्य में आज डिंडौरी पुलिस ने बस स्टैंड स्थित अवंति बाई चौक पर विभिन्न प्रकार के अत्याधुनिक हथियारों एवं पुलिसिंग उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई थी,प्रदर्शनी में एसडीआरएफ के जवानों ने आपातकालीन स्थिति में इस्तेमाल किये जाने वाले उपकरणों को भी शामिल किया गया था एवं एसडीआरएफ के जवानों ने स्कूली छात्रों को आपातकालीन स्थिति से निपटने के गुर सिखाये। नक्सलप्रभावित डिंडौरी जिले में प्रदर्शनी के दौरान पुलिस के द्धारा हथियारों समेत अन्य उपकरणों को रखा जाना पुलिस की ताकत और मुस्तैदी के तौर पर भी देखा और समझा जा सकता है पुलिस झंडा दिवस आयोजित कार्यक्रम में मुख्यालय के कस्तूरबा कन्या शाला की छात्राएं पहुंची जहां छात्राओं के द्वारा देशभक्ति गीतों का गायन किया गया जहां उपस्थित पुलिस जवानों सहित आम नागरिकों ने छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत किए गए देश भक्ति गीत समापन के बाद तालियां बजाई वही छात्राओं के द्वारा दी गई गायन प्रस्तुति ने उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया पुलिस कप्तान के द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रशंसा पत्र प्रदान कराया जाएगा।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।