खंडवा लोकसभा उपचुनाव की सरगर्मी हुई तेज - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

खंडवा लोकसभा उपचुनाव की सरगर्मी हुई तेज

संवाददाता -: राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
आईविटनेस न्यूज़ 24, मध्यप्रदेश में इस समय लोकसभा एवं विधानसभा कि खाली हुई, सीटो पर उपचुनाव चल रहे हैं! कोरोना महामारी के चलते उपचुनावो की तारीखें टलती जा रही थी, लेकिन जैसे ही कोरोना महामारी नियंत्रण में आया, उप चुनावो की तारीखों का ऐलान आखिर हो ही गया, खंडवा लोकसभा उपचुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए, आज भारतीय जनता पार्टी मंडल चिचगोहन के कार्यालय पर चिचगोहन मंडल के कार्यकर्ताओं एवं उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव जी एवं जिला डिंडोरी के पालक मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति बनाते हुए ,संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया! मध्य प्रदेश भाजपा सरकार अपनी सभी सीटों को विजय करते हुये, मध्यप्रदेश में अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी, इसीलिए निरंतर बैठकों का दौर चल रहा है!

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।