मामूली विवाद में हुआ खूनी संघर्ष - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

मामूली विवाद में हुआ खूनी संघर्ष

राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24,गुरुवार 21 अक्टूबर, डिण्डौरी जिले के अंतर्गत आने वाला विकास खंड अमरपुर के ग्राम सिंधौली मैं मामूली विवाद होने पर खूनी संघर्ष का रूप ले लिया है, आवेदक चंद्रप्रकाश नागेश पिता खुसी लाल जाति मेहरा निवासी मोहगांव सिधौली थाना सिटी कोतवाली डिण्डौरी, के द्वारा बताया गया  की खेती बाड़ी के मामूली से विवाद पर अनावेदक दुर्गा प्रसाद आर्मो पिता झाम सिंह आर्मो एवं गोपाल दास पिता दद्दू दास नागेश, इन दोनों के द्वारा आवेदक के घर में घुसकर लाठी-डंडों से बड़ी ही बेरहमी से मारपीट की गई, जिसमें आवेदक चंद्रप्रकाश नागेश को गंभीर चोटें आई हैं ,आवेदक का कहना है, कि जिस बबूल के पेड़ के वजह से इन दोनों लोगों ने मुझे मारा पीटा है, वह बबूल का पेड़ खेत में है ,ही नहीं! गलत आरोप लगाकर के मुझे मारा पीटा गया है, साथ ही मेरी धर्मपत्नी उर्मिला बाई के साथ भी इन दोनों व्यक्तियों के द्वारा अभद्रता पूर्ण व्यवहार करते हुये धक्का-मुक्की की गई है, गौरतलब है, कि आवेदक के द्वारा सिटी कोतवाली डिण्डौरी में एफ. आई. आर .दर्ज करवा दी गई है, जिसमें मामला कायम कर थाना प्रभारी के द्वारा विवेचना शुरू कर दी गई है!

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।