उमरिया में अंचल समिति एवं संच समिति का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

उमरिया में अंचल समिति एवं संच समिति का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 19 अक्टूबर,आज एकल अभियान रेवांचल भाग का समिति प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ पर अंचल उमरिया में अंचल समिति एवं संच समिति का प्रशिक्षण आयोजित किया गया जिसमें एकल अभियान की केंद्रीय पदा धिकारी संजय साहू एवं विजय का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ उपस्थित केंद्रीय पदाधिकारियों का शाल एवं श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया उक्त कार्यक्रम में प्रमोद  संभाग प्रमुख उपस्थित रहे इसके अलावा महाकौशल संभाग पदाधिकारी मोहन द्विवेदी  ने भी एकल अभियान के रूप रेखा के बारे में पदाधिकारियों को अवगत कराया
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में रेवांचल भाग समिति के पदाधिकारी भी सम्मिलित हुए जिसमें भाग अध्यक्ष चेतन चौहान एवं एकल से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारी  दुलीचंद उरैती,‌ भाग ग्राम स्वराज योजना प्रमुख मनोहर नंदेहा एवं  सी आर अहिरवार गायत्री शक्तिपीठ जिला समन्वयक  डिंडोरी से चलकर उमरिया उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित हुए प्रशिक्षण में आए हुए सभी अंचल व संच समिति पदाधिकारियों एवं सेवा वृत्तियों को भाग अध्यक्ष चेतन चौहान द्वारा भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया और एकल अभियान के उद्देश्य एवं कार्यक्रमों को सफल रूप से संचालित करने के लिए महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए प्रशिक्षण कार्यक्रम में मातृशक्ति भी सम्मिलित रही। अंत में सभी को तुलसी का पौधा वह अन्य फलदार पौधे भेंट किया गया।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।