आईविटनेस न्यूज़ 24 शनिवार 31 ऑक्टोबर, जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी सुधीर दत्त तिवारी ने बताया कि दिनांक 31 अक्टूबर को समय दोपहर 12:30 बजे से अति आवश्यक बैठक जिला भाजपा कार्यालय में रखी गई है।
बैठक में मुख्य रूप से भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत एवं अन्य वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बैठक में समस्त वरिष्ठजन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष/ महामंत्री, मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधिगण सादर अपेक्षित है ।
