श्रम अधिकारी से लेकर पुलिस अधीक्षक तक मजदूरी भुगतान दिलाए जाने की गुहार ........ - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

श्रम अधिकारी से लेकर पुलिस अधीक्षक तक मजदूरी भुगतान दिलाए जाने की गुहार ........

आईविटनेस न्यूज़ 24, डिण्डौरी-  जिले की ग्राम पंचायत रकरिया के निवासी ग्रामीणों ने लिखित शिकायत दी है, मजदूरों का कहना है कि महाराष्ट्र के जिला नागपुर के बेला शहर में विद्युत विभाग के ठेकेदार महेश पांडे नाम के व्यक्ति के पास विद्युत पोल खड़े करने तथा लाइन खींचने व ट्रांसफार्मर बैठाने आदि का कार्य किए थे जिसमें 15 लोगों ने मजदूरी कार्य किया था कोरोना वायरस लाकडाउन  के कारण मजदूरों को अपने घर वापस आना पड़ा, उस समय ठेकेदार द्वारा नगद भुगतान ना देकर सभी मजदूरों को चेक दिया गया और जब बैंक जाकर खाते मैं चेक कराया गया तो उस खाते में कोई राशि नहीं थी मजदूरों ने बताया कि 15 लोगों की मजदूरी राशि 2628000/राशि बाकी है जिसको लेकर श्रम अधिकारी के पास शिकायत की गई है तथा पुलिस अधीक्षक से भी मजदूरी भुगतान दिलाए जाने की गुहार लगाई गई, बताया गया ठेकेदार महेश पांडे, ग्राम कुंजी तहसील पवई जिला भंडारा महाराष्ट्र का निवासी है ।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।