महर्षि वाल्मीकि जी के जन्मोत्सव पर्व पर जिला कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

महर्षि वाल्मीकि जी के जन्मोत्सव पर्व पर जिला कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया

भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 20 अक्टूबर,डिंडोरी-रामायण के रचयिता आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जी के जन्मोत्सव पर्व पर जिला कांग्रेस कमेटी सहायता केंद्र में महर्षि वाल्मीकि जी के तेल चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर श्री चरणों में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, इमरान खान, सुरेंद्र सरैया, पुष्पा महोबे, रोहिणी पाराशर, ने नमन कर  श्रद्धा सुमन अर्पितकिया,।महर्षि वाल्मीकि जी आदि कवि   जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने कहा कि  रामायण महाकाव्य के रचयिता महर्षि वाल्मीकि संसार के आदि कवि हैं, उनके द्वारा रचित रामायण एक ऐसा महान महाकाव्य है जो हमें प्रभु श्री राम के आदर्श और पावन जीवन के निकट लाता है, भगवान श्रीराम की सत्यनिष्ठा, पित्र भक्ति, मातृप्रेम, भ्रात्तृ प्रेम,  कर्तव्य पालन, और समाज के प्रति उत्तरदायित्व का बोध कराता है। महर्षि वाल्मीकि जी ने कठोर तपस्या की थी जिससे प्रसन्न होकर ब्रह्मा जी ने उन्हें रामायण की रचना करने की आज्ञा प्रदान की थी,  प्रथम संस्कृत महाकाव्य की रचना वाल्मीकि जी ने की इस कारण इस ग्रंथ को आदि ग्रंथ और बाल्मीकि जी को आदि कवि कहा जाता ह। वीरेंद्र शुक्ला ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी ज्योतिष व  खगोल विद्या के भी विद्वान थे, उन्होंने अपने महाकाव्य में अद्वितीय शैली में प्रकृति का चित्रण, संवाद, संयोजन, और विषय का प्रतिपादन भी किया है। वाल्मीकि रामायण में दर्शन, राजनीति, नैतिकता, शासन कुशलता, और मनोविज्ञान का भी विस्तृत वर्णन किया गया है,  महर्षि वाल्मीकि जी विविध विषयों के ज्ञाता थे ।वीरेंद्र शुक्ला ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी प्रकाश पुंज हैं, शोक और करुणा से निवृत होने का मंत्र है । आज रामायण के रचयिता आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी के जन्मोत्सव पर्व पर मैं श्री चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। महर्षि वाल्मीकि जी जन्मोत्सव पर्व पर आलोक शर्मा उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, ब्रजेंद्र दीक्षित,इमरान खान, ना्जी, रोहिणी सिंह पाराशर, विजय दहिया, पुष्पा महोबे, गुल बसिया पुषाम,ए ए कुरेशी, सुरेंद्र सरैया, रमेश बनवासी, अल्लू लाल गवले, राजेश गवले, फागुन लाल यादव, सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।
 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।