ओमप्रकाश परस्ते की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24,शुक्रवार 22 अक्टूबर,डिंडोरी जिला चिकित्सालय में आए दिन चोरी की घटना आम बात हो गई है यहां पर मरीज के साथ आए परिजनों के मोबाइल चोरी होना और कई तरह की घटना सामने आती रहती।
ऐसा ही मामला ग्राम पंचायत बिझोरी के रहने वाले बृजलाल झारिया के साथ हुआ उन्होंने बताया कि रात्रि लगभग 3-4 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल चोरी कर लिया। जिसकी बृजलाल झारिया ने लिखित शिकायत कोतवाली में की है शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अस्पताल के बच्चा वार्ड में अपने बच्चे को लेकर इलाज कराने के लिए आया था और बच्चा वार्ड में एडमिट था जब उसने रात में देखा तो उनका मोबाइल वहां से गायब था।
