राजेन्द्र तंतवाय की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 19 अक्टूबर,डिंडौरी पैग़म्बरे इस्लाम रहमते दो आलम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो सल्लम की आमदे मरहबा जश्न ईद मिलादुन्नबी डिंडौरी एवं शाहपुर में पूरी अकीदत एवं धूमधाम के साथ मनाया गया इस अवसर पर जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया कोविड 19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए शाहपुर मस्जिद से जुलूस निकाला गया जो मुख्य मार्ग से होते हुए सोसायटी तक गया इस दौरान आशिके रसूल शैदाई ए मोहम्मदियों ने बेहतरीन एहतराम किया नात ख़्वानी करी और अल्लाह हो अकबर के नारों के साथ माहौल को खुशनुमा बनाया ईद मिलादुन्नबी के इस मुबारक अवसर पर मस्जिद के इमाम ने मुबारकबाद पेश कर पैग़म्बरे आजम की हयाते तैयबा पर रोशनी डालते हुए कहा कि मोमिन बहुत खुशनसीब है कि अल्लाह पाक ने हमें हुजूर की उम्मत में पैदा किया आज उनकी तालीम एवं दर्श की बेचैन ओ जुल्म के अंधेरे में डूबे सभी आलम को बहुत जरूरत है तथा उस पर चलकर ही इंसानियत एवं न्याय की बुनियाद डाली जा सकती है इस्लाम का सच्चा पैगाम अमन शांति और भाईचारे का है जिसकी आज दुनिया को बेहद जरूरी है ।ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर धर्मावलबियो ने मुस्लिम भाइयों को मुबारकबाद दी इस दौरान
एसडीएम महेश मंडलोई, तहसीलदार विसेन सिंह ठाकुर,निरीक्षक CK सिरामे, राजेन्द्र विसेन ,शाहपुर थाना प्रभारी विजय पाटले सहित पुलिस अमला उपस्थित रहा।
