ओमप्रकाश परस्ते की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 13 नवंबर,डिण्डौरी सामाजिक विवाद के चलते ग्राम पठारी जिला उमरिया निवासी युवक हिरेश मार्को को दो युवक रमाकांत व नारायण शाहपुरा से डिंडोरी आते वक्त हिरेश मार्को को अपनी मोटरसाइकिल में बैठा कर रास्ते में गाड़ी रोककर मारपीट कर घायल कर दिया जानकारी के मुताबिक कि करौंदी के पास का यह घटना है
बताया जाता है कि नारायण नाम के युवक के बहन को समाज से अलग कर दिया गया है इस कुप्रथा में समाज से अलग करने का हिरेश मार्को के पिता का हाथ है इस शक के चलते रमाकांत व नारायण नाम की युवक ने हिरेश मार्को को रास्ते में गाड़ी रोक कर पिटाई कर दी जिसका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रही है। तथा इसकी जांच अस्पताल चौकी कर रही है।
